गूगल अनुवाद करे (विशेष नोट) :-
Skip to main content
 

ON BEING A DOCTOR (डाक्टर होने के धर्म)


1.   आप सदैव छात्र बने रहेंगे। Once a student, always a student.

यह एक बाधा दौड़ है। हर्डल रेस है। अनेक बाधाएं आती ही रहेंगी।

UG, PG, Post-PG. Fellowships.

मन सदा जिज्ञासु बना रहे।

ज्ञान पिपासा हमेशा जागृत रहे।

2.   आप एक श्रेष्ठ श्रोता रहेंगे। You will be all Ears for your patients.

मरीज की हिस्ट्री सुनने की एकाग्रता और धैर्य।

  • मरीजों की व्यथा कथाएं, शिकायतें, भय, उम्मीदें, निराशाएं सब सुनते ही रहना है।
  • सिर्फ सुनना नहीं। गुनना भी होगा। समझना। सोचना। आत्मसात करना। विश्लेषण करना।
  • “जाने क्या तूने कही, जाने क्या मैंने सुनी, बात कुछ बन ही गई।”
  • History taking and talking is an art as well as science.
  • किसी ने कहा था “Listen to the patient, He is trying to tell you the diagnosis!”

3.   आप शरीर को संवेदना, समझ और ज्ञान के साथ छुएंगे।

  • यह सही है कि अधिकांश Diagnosis हिस्ट्री के दौरान बन जाती है।
  • फिर भी Physical Examination अनिवार्य है।
  • जो निदान सोचा है उसकी पुष्टि के लिये, संशोधन के लिये, अतिरिक्त Diagnosis बनाने के लिये।
  • डाक्टर-मरीज का पवित्र रिश्ता एक विरला रिश्ता है जिसमें मनुष्य अनुमति देता है कि उसका शरीर छुआ/स्पर्श किया जावे, टटोला जावे, Palpate किया जावे।
  • इस स्पर्श से एक Rapport बनता है। आपसी समझ पनपती है।
  • वरना मुझे मरीज आकर शिकायत करते हैं- “उन डाक्टर साहब ने तो मुझे हाथ तक नहीं लगाया।”

4.  आप एक जासूस के माफिक काम करेंगे। या एक Police inspector की तरह।

जो घटना स्थल का मुआयना कर रहा हो। डायग्नोसिस बनाना शर्लॉक होल्म्स के काम जैसा है। Like being a sleuth.

मेरी न्यूरोलाजी प्रैक्टिस में पार्किन्सन का रोगी जब अपने पैरों को घसीटने के साथ ओ.पी.डी के अन्दर आता है तो मैं कहता हूँ — “हम उनके कदमों की आहट दूर से ही पहचान लेते हैं।”

आप शतरंज के एक खिलाड़ी के मानिन्द आगे की सोचेंगे। यह चाल चली तो सामने वाला कौन कौन सी चालें चल सकेगा। और फिर मैं कौन कौन सी। और फिर, और फिर। मान लो A.B.C.D. चार सम्भावनाएं हैं। जांच का परिणाम E आया तो A. तथा C. सम्भावनाएं आउट हो जायेंगी।

अगली जांच के बाद या इलाज के असर से ऐसा ऐसा मिला तो कम सम्भावना वाला विकल्प ऊपर आ जावेगा। इसे Bayesian Logic कहते हैं।

5.  आप 6th Sense जाग्रत करेंगे।

कुछ डाक्टर्स की प्रतिष्ठा में कहा जाता है कि उन्हें छठी इन्द्रिय प्राप्त है। यह प्रतिभा मेहनत से आती है। कोई शार्टकट नहीं होता।

मरीज का निदान बनाने की रियाज़ करते-करते आप एक Grand Master के समान समस्त Logic को Internalize कर पाते हो।

6.  आप तक्नालाजी के दास नहीं बनेंगे। वह आपकी सहचरी रहेगी।

You will not be overwhelmed by technology. You will treat the patient and not the medical or laboratory reports.

7.   आप अच्छे विस्तृत नोट्स लिखेंगे।

आप समय के साथ चलते हुए Electronic Medical Records को अपनाएंगे। Prescription पर आपके नोट्स न केवल दवाइयों के नाम, वरन, आपके द्वारा ली गई हिस्ट्री, शारीरिक परीक्षण, आपकी नैदानिक सोच, सम्भावित Differential diagnosis, Treatment Plan और Progresis का एक ईमानदार दस्तावेज होंगे।

8.   Your Therapeutics will be minimalistic.

कम से कम औषधियां। जो जरूरी हो केवल वही। न अनावश्यक जांचें, न अनावश्यक सर्जरी।

9.  आप अपने हाथों के हुनर और कौशल को मांजते रहेंगे।

डाक्टर्स की कुशल सर्जरी को देखने वालों के मुंह से निकलता है – वाह, आप के हाथ तो ऐसे काम कर रहे हैं, मानो मशीन हो। इसके पीछे वर्षों की तपस्या होती है।

“करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते, सिल पर पड़त निशान।”

10. मन पसन्द PG Subject और मनपसन्द कॉलेज न मिलने पर आप निराशा से जल्दी उबरेंगे।

जो मिला है उसे अपनालो। जीवन की यही रीत है। जिस विधा में घुसे, उसी में श्रेष्ठ करके दिखाओ। मैंने लम्बी रेस के घोड़े बहुत देखे हैं जो शुरू में फिसड्डी रैंक पाते थे, दस-बीस साल बाद सफलताओं के झण्डे गाड़ते हैं। धन और यश खूब कमाते हैं। All that Glitters may not remain gold in long run.

11. You will balance the dilemma of “To be a specialist or not to be”.

एक को धारू या सबको खो दूँ। Super Duper specialise बन जाओ तो भी अपने अन्दर का Generalist जिन्दा रखना। अपने आपको एक खोल में पूरी तरह बन्द न कर लेना।

यदि General Practitioner, Family Physician बनो तो गर्व करना और specialization का एक छोटा सा कोना विकसित कर लेना।

12. Be a Sceptic.

मन में संशय रखना। किसी भी बात या दावे को आसानी से स्वीकार न करना।

Evidence Based medicine की कसौटी पर टिके रहना। मिथ्या विज्ञान का खंडन करना। विज्ञान पर विश्वास रखना। चूंकि वह निरन्तर बदलता है, अपने आप को संशोधित करता है, परिमार्जित करना। इसलिए उस पर विश्वास करना। सत्य के अनेक चेहरे होते हैं।

“The problem with the world is that fools are always very confident while wise are mostly in doubt and indecisive.”

13. अहंकार से दूर भागना।

आप मरीजों के माई-बाप नहीं हो। कोई ऊंच नीच नहीं। It is a team work and shared decision-making process. याद रखें Patient is always right.

मैं यहां उद्दत करना चाहूँगा – महात्मा गांधी का प्रसिद्ध ‘ताबीज़’ (Talisman)

उन्होंने कहा था – जब भी तुम्हें संदेह हो या जब तुम्हारा ‘मैं’ (अहंकार) तुम पर हावी होने लगे, तो उस सबसे ग़रीब और सबसे कमज़ोर आदमी का चेहरा याद करो जिसे तुमने कभी देखा हो, और अपने दिल से पूछो—जो क़दम उठाने का तुम विचार कर रहे हो, क्या वह उस व्यक्ति के किसी काम आएगा? क्या उसे इससे कोई लाभ होगा? क्या यह उसे अपनी ज़िंदगी और अपने भाग्य पर कुछ नियंत्रण देगा?

तब तुम देखोगे कि तुम्हारा सारा अहंकार ग़ायब हो रहा है।”

14. आप पैसे के पीछे नहीं भागेंगे। पैसा अपने आप आपके पीछे भागेगा।

You will resist the temptation of “Getting Rich Soon.” Don’t Compare with Engineer, MBAs etc. You are player of a very long inning.

15. आप मेडिकल एथिक्स के चार स्तम्भों को सदैव याद रखेंगे:

1.    मरीज की स्वायत्तता (Patient Autonomy)

2.    परोपकार, परहित (Beneficence) – तुलसी दास ने कहा है “परहित सरिस धर्म नहीं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।”

3.    Non-Maleficence (परपीड़ा-निषेध) First Do no Harm – Primum non nocere

4.    Justice (न्याय)

16. भाषा की सहजता, गरिमा और संवेदनशीलता बनाये रखना।

Be a friend, philosopher, and guide for their family.

आप अनिवार्य रूप से एक सलाहकार होते हैं – Counsellor होते हैं। L.I.C. के एक विज्ञापन की Tag line होती थी “जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी।” — डाक्टर्स के ऊपर लागू होती है – “जीवन के अन्त समय तक भी।” यूं न कहना कि अब कोई इलाज नहीं है। बस साथ बने रहना।

17. Financial Literacy को विकसित करना।

कमाया तो खूब। कहां गया पता नहीं। बचत और निवेश की समझ बढ़ाना।

18. खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना –

शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक। कालिदास ने महाकाव्य कुमारसंभव में लिखा है: “शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्।”

19. रिसर्च की चिंगारी को बुझने मत देना।

हरेक इन्सान में रहती है। भभकती विरलों में ही है। थोड़ी बहुत छोटी मोटी शोध प्रवृति को पालना पोसना।

20. Advocate बनना। पैरवीकार बनना।

किसकी Advocacy, किसकी पैरवी? अपने मरीजों के हितों की। अपने प्रोफेशन की। Social Activist बनना। अधिकारियों और राजनेताओं के सम्मुख अपनी बातें बार-बार रखना। Patient Education, Public Health Education में योगदान देना। मरीजों के Self-Help Group बनवाना।

21. Cynic मत बनना।

Cynicism के चलते हम सुनते हैं “सब चोर हैं।” “यह भी चोर।” “वह भी चोर”“कुछ नहीं हो सकता।” “कुंए में ही भोग पड़ी है।” “कुत्ते की पूंछ टेढ़ी की टेढ़ी।” हर चीज का मजाक उड़ाना। घोर अविश्वास करना। कुढ़ते रहना। इन आदतों से बचना होगा। Optimist बने रहना। आशावादी बनना। तभी Advocacy कर पाओगे।

22. Medico-legal Consciousness को विकसित कर के रखना।

तैयार रहना कि Bricks and Bouquet दोनों मिलेंगे। फूल भी और पत्थर भी। ये जीवन है। इस जीवन का यही है रंग रूप। Professional Hazard है।

23. न्यायपालिका में कहावत है – “Justice should not only be done but seem to be done.”

वैसे ही इलाज न केवल किया जाना चाहिये बल्कि किया गया ऐसा प्रतीत भी होना चाहिए। Placebos की बड़ी ताकत होती है। इन्दौर में डाक्टर एस. के. मुखर्जी के बारे में लोग कहते थे – वे राख की “पुड़िया भी दे देंगे तो मरीज ठीक हो जायेगा।” वैसी सिद्धि आप भी हासिल कर सकते हैं।

24. डाक्टरी के आगे जहां और भी हैं

– Explore the world Beyond Medicine. खूब साहित्य पढ़ो। fiction, Non-fiction. मानविकी (Humanities) के विषयों के सम्पर्क में रहो। अपना क्षितिज फैलाओ। कुन्द हो कर न रह जाओ। कुएं के मेंढक न बने रहो। साहित्य और कलाएं आपको न केवल एक बेहतर इन्सान बनाएंगी, वरन बेहतर डाक्टर भी। कोई हाबी विकसित करो। भ्रमण करो। लिखो। अपने मरीजों की कथाओं को लिखो। कुछ पुस्तकों का मैं सुझाव दे रहा हूँ।

25. और अन्त में-

खुशनसीब हैं कि आप डाक्टर हैं। एक आनन्द है। गर्व है। सन्तोष है। सतत सीखने की ललक है। जिज्ञासा है। जिम्मेदारियां हैं।

मैं प्राय: लिखता रहता हूँ, बोलता रहता हूँ कि मानव जाति का भविष्य उज्ज्वल है। वैसे ही चिकित्सा विज्ञान का और चिकित्सकों का भविष्य भी उज्ज्वल है।

Resources References:              Book Recommended                                        

1. “The Man who mistook his wife for Hat” – Oliver W. Sacks
(Publisher: Simon & Schuster / Vintage, ISBN: 9780684853949)

2. “अन्तस के परिजन” – डॉ भवान महाजन
(Publisher: दिव्य प्रकाशन, मूल मराठी संस्करण ‘मैत्र जिवाचे’ ISBN: 9788177667882)

3. “डॉक्टर की डायरी” – डॉ श्री गोपाल काबरा
(Publisher: National Book Trust, ISBN: 9788123769288)

“Complication” & “Being Mortal” – डॉ. अतुल गवांडे

4. “Complications: A Surgeon’s Notes on an Imperfect Science”
(Publisher: Penguin India / Picador, ISBN: 9780143423218)

5. “Being Mortals: Medicine and What Matters in the End”
(Publisher: Penguin Books, ISBN: 9780143425571)

My Channel:

Website: www.neurogyan.com

YouTube:  http://www.youtube.com/@neurogyan

Podcast: https://tinyurl.com/mwsssu4w

Science Article: https://mediawala.in/apni-bhasha-apna-vigyan-hail-science-hail-research/

<< सम्बंधित लेख >>

Skyscrapers
Tea time with Dr. Oliver Sacks : Visit and Interview

Dr. Oliver Sacks belongs to a rare breed of physician authors. He was born into a well to do Jewish…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
डॉ. आलिवर सॉक्स के साथ चाय पर गपशप

डॉ. आलिवर-सॉक्स चिकित्सक लेखकों की बिरली जमात के बिरले उदाहरण है । आपका जन्म 1933 में लन्दन में एक समृद्ध…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
‘पा और पा’ (पार्किन्सानिज्म और मेरे पापा)

चिकित्सा विज्ञान और मानवीय संवेदना का अनूठा संगम जब चिकित्सा विज्ञान की जटिलताओं को एक पुत्र की गहरी संवेदनाओं के…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
चंगेज खान के देश में भगवान बुद्ध के मंत्र

1990 के दशक में मैं एपिलेप्सी (मिर्गी), विशेष रूप से उसकी एडवोकेसी तथा जनशिक्षा के कार्य में सक्रिय था। रोटरी…

विस्तार में पढ़िए


अतिथि लेखकों का स्वागत हैं Guest authors are welcome

न्यूरो ज्ञान वेबसाइट पर कलेवर की विविधता और सम्रद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिथि लेखकों का स्वागत हैं | कृपया इस वेबसाईट की प्रकृति और दायरे के अनुरूप अपने मौलिक एवं अप्रकाशित लेख लिख भेजिए, जो कि इन्टरनेट या अन्य स्त्रोतों से नक़ल न किये गए हो | अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें

guest
0 टिप्पणीयां
Newest
Oldest Most Voted
0
आपकी टिपण्णी/विचार जानकर हमें ख़ुशी होगी, कृपया कमेंट जरुर करें !x
()
x
न्यूरो ज्ञान

क्या आप न्यूरो ज्ञान को मोबाइल एप के रूप में इंस्टाल करना चाहते है?

क्या आप न्यूरो ज्ञान को डेस्कटॉप एप्लीकेशन के रूप में इनस्टॉल करना चाहते हैं?