गूगल अनुवाद करे (विशेष नोट) :-
Skip to main content
 

उक्तियाँ (Quotations)


बहुत समय से मेरे मन में एक नये प्रकार का हिंदी उक्ति-कोष संग्रहित और संपादित करने का विचार रहा है|

इसमें उक्तियाँ (Quotations) होंगी, केवल सूक्तियां नहीं| ‘भाषित’ होंगे, केवल ‘सुभाषित’ नहीं|

अनेक उक्तियाँ One Liners के समान होंगी, जिन्हें पढ़-सुन कर हमें लगे कि ‘वाह क्या तरीका है कहने का’!

इसमें व्यंग्य, हास्य, विद्रूप से भरे उदाहरण होंगे| शैतान की डिक्शनरी से एंट्रीज़ ली जायेंगी|
इस कोष में उपदेशात्मक, Goody Goody सुभाषितों की संख्या कम होंगी|

कतई जरूरी नहीं कि ये उक्तियाँ किसी महापुरुष के वचन हों| अनाम, अज्ञात या ज्ञात नागरिकों द्वारा लिखी-बोली गई बातें शरीक करी जायेंगी |

हिंदी ( और अंग्रेजी भी ) पढ़ने वालों से अनुरोध हैं कि पढ़ते-पढ़ते यदि कहीं लगे कि यह वाक्य या कविता की पंक्ति कितनी सुन्दर, बन पडी हैं, कितनी गहरी या कितनी रोचक या कितनी व्यंग्यात्मक बात इसमें कह दी गई हैं, तो कृपया कुछ क्षण के लिये रुक कर उस पेराग्राफ में, उस वाक्य पर पेन से गोला बना दें, या हाई-लाईट कर दें और उसका एक pic(पिक) मुझे भेज दें|
यदि आप ऑनलाइन स्क्रीन पर पढ़ रहे हों तब तो किसी वाक्य को शेयर करना और भी आसान होना चाहिए.
बेहतर होगा यदि आप लेखक व स्त्रोत का भी उल्लेख कर देवें|

इस तरह के उक्ति कोश का उपयोग लोग लेखन और भाषण में कर पायेंगें|

किसी भी विषय पर लिखते बोलते समय यदि हमें कोई उपयुक्त या Appropriate उक्ति मिल जावे तो अभिव्यक्ति में निखार आ जाता हैं, बात में असर आ जाता हैं, रोचकता बढ़ जाती हैं|

यह कोष कंप्यूटर पर/इन्टरनेट पर searchable होगा| अर्थात इसके अन्दर खोज़ करना संभव होगा| समस्त उक्तियों को एक या एक से अधिक विषय गत “शब्दों” से Tag किया जावेगा|

उदाहरण के लिए यदि आप “दान” विषय पर कुछ खोज रहे हैं तो उक्त शब्द को सर्च विंडो में टाइप करने से उन समस्त उक्तियों की सूचि (नंबर व प्रष्ठ संख्या) मिल जावेगी जिनका सम्बन्ध ‘दान’ से हैं|

मुद्रित ग्रन्थ में यही काम इंडेक्स द्वारा संभव होगा|

कुछ उदाहरणों के साथ एक तालिका (Excel File) संलग्न करी जा रही है .

धन्यवाद
अपूर्व


कुछ उक्तियाँ :

आप से अनुरोध हैं कि कृपया मुझसे उक्तियाँ शेयर करें| पारंपरिक, बहुज्ञात, प्रसिद्ध सुभाषितों से आगे, नयी, अनाम उक्तियों की दरकार हैं जो किसी बात/विचार को कहने में मदद करती हों|

कृपया उक्ति यहाँ भेजे


<< सम्बंधित लेख >>

Skyscrapers
चिल्लर (Trivia)

अंग्रेजी शब्द Trivia का भावार्थ यूँ तो कोई बहुत अच्छा नहीं हैं – Bits of Information of Little Consequence. कम…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
पिटारा (Miscellenia)

पिटारा में हैं मुंबई की भेल-पुरी या कोलकाता की झाल-मुरी या इंदौर का सेव-मिक्श्चर| या हमारी सीधी सादी खिचड़ी| छोटी…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
हंसी ठिठोली (Humour)

जिन्दगी बिना हास्य के नीरस हैं| जहान में ऐसा कौन हैं जिसे हंसी-ठिठोली में आनंद न आता हों| हमारे यहाँ…

विस्तार में पढ़िए


अतिथि लेखकों का स्वागत हैं Guest authors are welcome

न्यूरो ज्ञान वेबसाइट पर कलेवर की विविधता और सम्रद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिथि लेखकों का स्वागत हैं | कृपया इस वेबसाईट की प्रकृति और दायरे के अनुरूप अपने मौलिक एवं अप्रकाशित लेख लिख भेजिए, जो कि इन्टरनेट या अन्य स्त्रोतों से नक़ल न किये गए हो | अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें

Subscribe
Notify of
guest
0 टिप्पणीयां
Inline Feedbacks
सभी टिप्पणियां देखें
0
आपकी टिपण्णी/विचार जानकर हमें ख़ुशी होगी, कृपया कमेंट जरुर करें !x
()
x
न्यूरो ज्ञान

क्या आप न्यूरो ज्ञान को मोबाइल एप के रूप में इंस्टाल करना चाहते है?

क्या आप न्यूरो ज्ञान को डेस्कटॉप एप्लीकेशन के रूप में इनस्टॉल करना चाहते हैं?