गूगल अनुवाद करे (विशेष नोट) :-
Skip to main content
 

आप लिखें, खुदा बांचे


मैं अनपढ़ तो न था, काला अक्षर भैंस बराबर

मालवा केसरी के प्रधान सम्पादक नृपेन्द्र कोहली गजब के पढ़ाकू हैं। उनकी लाइब्रेरी में हिन्दी, पंजाबी और अंग्रेजी की लगभग 10000 किताबें हैं। दसियों अखबार और पत्रिकाएँ रोज पढ़ते हैं । सम्पादकीय व अन्य लेख लिखते हैं। पांच पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। पढ़ने की गति इतनी तेज कि मानों एक एक पंक्ति बायें से दायें न पढ़ते हुए पूरा पेज व एक नजर में ऊपर से नीचे पढ़ जाते हैं। वर्टिकल रीडिंग। प्रत्येक पृष्ठ एक चेहरे के समान। हजारों पृष्ठ, हजारों चेहरों के समान स्मृति में भरे हुए। कहां किस पेज पर कौन से पेराग्राफ के किस कोने में क्या लिखा है, सब याद रहता है।

सुबह पांच बजे उठकर घर के लॉन में अखबारों के बण्डल रोज की तरह आज भी उठा कर लाये और अध्ययन कक्ष की टेबल पर लेम्प की जगमग रोशनी में फैला दिया।

अरे यह क्या? ये अखबार कौन सी भाषा में है । अखबारों के नाम पहचान में आ रहे हैं। फोटोग्राफ्स में पोलिटीशिन्स के चेहरे समझ आ रहे हैं। लेकिन लिखा क्या है ? ;

आंखें मसली। चश्मा साफ किया। प्रकाश बढ़ाया। पत्रिकाएँ भी पढ़ने में नहीं आ रही। आगे पीछे पन्ने पलटे । उल्टा सीधा घुमाया। मानों चीनी या अरबी लिपि में छपा हुआ हो या कम्प्यूटर के वर्ड प्रोसेसर में वायरस लग गई हो या उस फान्ट को सपोर्ट करने वाला साफ्टवेयर डलने से रह गया हो।

उठ कर खिड़की से बाहर नज़र फैलाई। उषा की लालिमा पूरब में उभर रही थी। चिड़ियाऐं फुदक रही थीं, चहचहाने लगी थी, टेसू का वृक्ष उनके आंगन में चैत्र की बहार पर था। दुनिया हसीन है पर कागज की दुनिया पर छपे काले अक्षरों को क्या हो गया – भैंस बराबर हो गये । कीड़े मकोड़े बन गये।

सम्पादक महोदय शहर के वी.आई.पी. होते हैं। आज की समस्या गहन गम्भीर दिख पड़ रही है। उनके लिये पढ़ना तो सांस लेने के समान है। नेत्र विशेषज्ञ ने पहले जांच करी। आंखें 100% सलामत हैं। कहीं से कहीं तक कोई खराबी नहीं। आंख के पर्दे पर जो चित्र पल पल बनते रहते हैं वे आंख के पीछे के भाग में स्थित दोनों आस्सीपिटल खण्ड में पहुंचते हैं। देखने! का असली काम आंखों में नहीं, दिमाग में होता है। आंखें सेवक हैं। मालिक ब्रेन है। कोहली जी बोले मेरा दिमाग बाकी सब चीजे भली भांति देख रहा है लेकिन लिपि क्यों नहीं ? न देवनागरी, न रोमन, न गुरूमुखी । उन्हें तीनों भाषाओं पर पूरा अधिकार था।

न्यूरोलॉजिस्ट ने अनुमान लगा लिया कि पिछली रात उन्हें गुपचुप ब्रेन अटैक आया होगा । सी.टी. व एम.आर. आई. के लिये तुरन्त भेजा । शारीरिक न्यूरोलॉजिकल व प्रयोगशाला जांचों में और कोई खराबी न थी । दृष्टक्षेत्र (विज़्युअल फील्ड) में थोड़ी सी कमी थी। एक एक करके, दूसरी खुली आंख के सामने अंगुली दिखाकर पूछते कि दिख रही है क्या, और फिर उस अंगुली को ऊपर नीचे दायें बायें चारों कोनों में ले जाकर फिर पूछते दोनों आंखों से बायीं ओर की दिशा में कम दिख रहा था। जो जल्दी ही ठीक हो गया।

नृपेन्द्र जी की स्मृति व अन्य बौद्धिक क्षमताएँ अक्षुण्ण थीं। ‘स’ आकार पहचान रहे थे, मिलान कर रहे थे। भाषा प्रवाह, शब्दावली, व्याकरण तीनों भाषाओं में उत्तम रूप था। गुनगुनाने व गाने का स्वर अच्छा था। किसी धुन का राग तुरन्त पहचान लेते थे। एक लम्बा जटिल पेराग्राफ पढ़कर सुनाया तो उसे सर-सर एक वाक्य में बोल दिया।

तीनों लिपियों का एक भी अक्षर नहीं पहचाना, शब्द और वाक्य की बात दूर थी। उन अक्षरों के रूप का वर्णन अटक अटक कर करा। दो खड़ी डंण्डियाँ हैं, उन्हें बीच में एक छोटी आड़ी डण्डी जोड़ रही है।’ परन्तु यह कहते न बना कि अंग्रेजी का ‘एच’ अक्षर है।

मैंने उन्हें अनेक शब्द अनुशब्द युग्म बोल कर सुनाये और पूछा कि दोनों एक है या मामूली अंतर है – घर-घर, प्यार-व्यार, चाय-जाय, कोला-कोला। ध्वनियों के थोड़े से फर्क की पहचान ठीक थी। इसी प्रकार इसे जोड़े कागज़ पर छपे थे, जिन्हें बोल कर पढना नहीं था, उन्हें देखकर सिर्फ यह बताना था कि दोनों आक़ृतियों में कोई भेद है या नहीं। रोज-रोंन, चूक-चूक, थन–यन। अक्षर व् शब्दों/अन शब्दों को बोलकर पढ़ नहीं पाए। लेकिन बता दिया की कौन सा जोड़ा हुबहू एक है तथा कौन से में बारीक सा अंतर है । प्रथम पायदान सलामत थी। अगली पेडिया – अक्षर – चित्रों से ध्वनियाँ और फिर उनके अर्थ तक पहुचना-अवरुद्ध था।

इस तरह के मरीजों में अपने आप सुधार होता है। किसी में जल्दी, किसी में देर से । किसी में थोड़ा सा, किसी में ढेर सारा। रोग विकृति इलाके में सूजन (इडिमा) 2 सप्ताह में उतर जाता है। आसपास सोई पड़ी छोटी छोटी धमनियाँ और केपीलरिज़ सहायक रक्त प्रवाह (कोलेटरल सर्वयुलेशन) के रूप में खुल जाती हैं। खून सप्लाय यकायक रुकने से हजारों न्यूरॉन कोशिकाएँ जो मरी नहीं थीं, परन्तु सन्न रह गई थीं, शॉक या सदमे में थीं, फिर काम करना शुरू कर देती हैं ।

मरता क्या न करता

प्रथम माह में इन्हीं विधियों के चलते नृपेन्द्रजी के न केवल आक़ृतियों को पहचान (त्रिभुज, चतुभुर्ज, घन, सर्पिल, आवी) बल्कि तीनों लिपियों की पृथक पहचान बनी, कुछ अक्षरों की ध्वनियों का सम्बन्ध पुनर्स्थापित हुआ। ‘म’ अक्षर को ऐसे बोलते हैं, किसी ने ‘स’ ध्वनि बोली तो उसका अक्षर – ये लो, यहाँ रहा। अक्षरों से शब्द और शब्द में वाक्य, वाक्य से पेराग्राफ, पेराग्राफ से कहानी। बहुत लम्बी यात्रा है। बचपन में प्राथमिक शाला में पढ़े पाठ पुनः दोहराये गये। उतना ही समय, उतनी ही मेहनत फिर लगती है। निरक्षर से साक्षर, साक्षर से ड्रुतगामी पाठक की यात्रा में नृपेन्द्रजी का साथ दिया अतुलाजी, उनकी पत्नी ने। अतुला सान्याल कोहली, अंग्रेजी साहित्य में प्रोफेसर तथा उपन्यास लेखिका हैं। लिखने और पढ़ने की क्षमता को विज्ञान सम्मत और सबूत आधारित अभ्यासों की सघन श्रृंखला के समय बद्ध कोर्स द्वारा पुनः सुधारने का काम वाणी भाषा चिकित्सक (स्पीच लेंग्वेज पेथालॉजिस्ट – एस.एल.पी.) करते हैं। यामिनी रोज दो घण्टा प्रेक्टीस करवाती। अतुला के रूप में यामिनी को एक बड़ी दीदी और अंग्रेजी भाषा की कोच मिल गई। यामिनी की सगाई हो चुकी थी। फियांसी अमेरिका में था। बीसा में एक वर्ष की प्रतीक्षा थी। अंग्रेजी परीक्षा पास करने में वहां जॉब मिल जायेगा।

आश्चर्यजनक रूप से नृपेन्द्र कोहली तीनों भाषाओं में बिना गलती के पहले जैसे लिख लेते थे। किसी ने कुछ बोला तो श्रुतलेख सही था। मन में विचार कौंधे तो कागज पर अवतरित हो गये। लाईन ऊपर नीचे हो जाती थी। अभी का लिखा अभी पढ़ने को दो तो कुछ नहीं पढ़ पायेंगे आप लिखें खुदा बाचें । अक्षर मोती जैसे लेकिन सब भैंस बराबर ।

हमारे दिमाग का सिस्टम सच में जटिल है। जैसे जैसे पन्ने खुलते हैं, गजब का संतोष और आनन्द मिलता है। जैसे जैसे पज़ल का एक एक टुकड़ा अपनी अपनी जगह फिट होता जाता है, यूरेका के अनेक क्षण प्राप्त होते हैं। पढ़ने का केन्द्र और लिखने का केन्द्र दूर-दूर है। हालांकि आपस में जुड़े हुए हैं। किसी बबूला या बवण्डर के लिये सम्भव है कि उसके मार्ग में आने वाली एक झोंपड़ी उड़ जावे और पड़ौस के खेत वाली जगह बच जावे । इस जंगी मशीन का फलां स्क्रू गिर गया इसलिये वह वाला काम बंद हो गया और फलां गीयर गिस गया इसलिये यह फंक्शन चला गया। हम न्यूरोविज्ञानियों की भाषा मेकेनिकों जैसी होती है। प्रयोगशाला में बन्दर व अन्य प्राणियों के दिमाग में कंटाई छंटाई करके उनकी बदली बदली सी हरकतों का अवलोकन करते हैं। मनुष्यों में कुदरत ये क्रूर प्रयोग करती है।

श्री नृपेन्द्र कोहली ने प्रेस से एक माह की छुट्टी ली। उसे तीन महीने तक बढ़ाया। पत्रकार जगत अचम्भित था। क्या हो गया है ? ऊपर से ठीक दिखते हैं। पार्टी आदि में आते हैं। अतुला सान्याल का पूरा कण्ट्रोल था इनर सर्कल पर। इन्टरव्यू, भाषण, समूहचर्चा सब जारी रहे। एक छाया की तरह साथ रहती, जहां कोई कागज का पुर्जा या फाईल किसी ने बढ़ाई, उसे अपने हाथ में ले लेती। या कहलवा देती – धन्यवाद, सर इसे बाद में देख लेंगे।

तीनों लिपियों के अक्षरों की बार-बार नकल करवाई जाती है। शब्दों की स्पेलिंग मुंह से दोहराते हैं। कुछ ही दिनों में कोहली साहब अक्षरों की आकृतियां, कागज पर लिखने के अलावा हवा में ऊंगलियाँ फेर कर बनाने लगे। धुन के पक्के प्रोफेशनल करियर दांव पर लगा था। मरता क्या न करता।

अगले महीनों से लिप्यान्तरण के अभ्यास शुरू हुए। तीन भाषाएँ । तीन लिपियाँ । घोड़ा शब्द हिन्दी में कैसे लिखेंगे। घ में ओ की मात्रा। ड के नीचे बिन्दु और आ की मात्रा। इसी को रोमन लिपी में – जी.एच. यानि ‘घ’ , फिर ओ, डी, आ। इसे अंग्रेजी में क्या कहते है – हार्स। देवनागरी में ह में आ की मात्रा, आधा र, जो कि बाद वाले अक्षर स के ऊपर लगाया जावेगा। सुधार की गति अच्छी थी। लिपि के रूपान्तरण के साथ, अनुवाद भी जारी था। अक्षरों और ध्वनि के अन्तरसम्बन्ध का टू- वेमार्ग पुख्ता हो रहा था। मनुष्य के डार्विनियन विकास की यात्रा में भाषा का अविर्भाग स्वतः स्फर्त रुप से दूनिया के कोने-कोने में स्वतंत्र रुप से प्रस्फुटीत  हुआ। लिखित रुप बाद का विकास है।

अंग्रेजी भाषा के अनेक शब्दों की स्पेलिंग उल्टी-पुल्टी होती है। नियम आधारित नहीं होती। कितने चुटकुले चलते हैं। बी.यू.टी. बट है फिर पी .यु.टी. पुट क्यों ? कठिन हिज्जे वाले अनेक अंग्रेजी शब्द, अक्षर चित्र और उसकी ध्वनि सम्बन्धी नियमों का हवाला देकर नहीं पढ़े जा सकते हैं। ऐसे शब्दों को अक्षरों के समूह के बिम्ब के रूप में याद रखना पड़ता है। बहुभाषी और बहुलिपि निपुण होने का फायदा नृपेन्द्रजी को मिल रहा था।

एक के बाद एक मोटे रजिस्टर व नोट बुक्स भरते चले गये । प्रत्येक पृष्ठ पर तारीखें अंकित रहती।

अतुला सान्याल धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। प्रत्येक कापी के प्रथम पेज पर शुभंकर के रूप में ‘श्री’ लिखती और एक मंत्र – वागर्थो स्प्रक्तौ उमा महेश्वरो: (कालीदास के रघुवंश से) वाणी और अर्थ आपस में उसी प्रकार जुड़े हुए हैं कि उमा (पार्वती) और महेश्वर (शिव)।

******

आप लिखें, खुदा बांचे – English version (AI Generated) begins below:”

You write, only God can read.

I was not illiterate, yet the written word had become entirely incomprehensible to me.

Nripendra Kohli, the Editor-in-Chief of Malwa Kesari, is an avid reader. His library houses around 10,000 books in Hindi, Punjabi, and English. He reads dozens of newspapers and magazines daily, writes editorials and other articles, and has published five books. His reading speed is so fast that, instead of reading line by line from left to right, he seems to scan the whole page top to bottom in a single glance—vertical reading. Every page is like a face to him. Thousands of pages, like thousands of faces, are etched into his memory. He remembers exactly what is written on which page, in which paragraph, and in which corner.

Waking up at 5:00 AM, he brought the bundles of newspapers from the front lawn as usual and spread them out on the study table under the bright light of the lamp.

But what was this? What language were these newspapers in? He could recognize the names of the newspapers. He could make out the faces of the politicians in the photographs. But what was written?

He rubbed his eyes. He cleaned his glasses. He turned up the light. Even the magazines were completely unreadable. He flipped the pages back and forth. He turned them upside down. It was as if everything was printed in Chinese or Arabic script, or a virus had infected a word processor, or the software supporting a specific font was missing.

He got up and looked out the window. The redness of dawn was emerging in the east. Birds were hopping about and beginning to chirp; the Palash tree in their courtyard was blooming in the spring. The world was beautiful, but what had happened to the black letters printed on paper? They had become completely unintelligible, looking like scattered bugs and insects.

The editor was a VIP in the city, and today’s problem appeared profoundly serious. For him, reading was like breathing. An eye specialist examined him first. His eyes were 100% fine; there was absolutely no defect. The images that constantly form on the retina are transmitted to both occipital lobes located at the back of the brain. The actual job of seeing doesn’t happen in the eyes, but in the brain. The eyes are merely the servants; the brain is the master.

Kohli ji said, “My brain is seeing everything else perfectly fine, but why not the script? Neither Devanagari, nor Roman, nor Gurmukhi.”

He had full command over all three languages.

A neurologist deduced that he must have suffered a silent “brain attack” (stroke) the previous night. He was immediately sent for a CT and MRI. Physical, neurological, and laboratory tests showed no other abnormalities. There was a slight deficit in his visual field. When the doctor showed a finger in front of his open eye and moved it up, down, left, and right to all four corners, his vision was slightly reduced towards the left side in both eyes. However, this resolved quickly.

Nripendra ji’s memory and other intellectual capabilities remained entirely intact. He could recognize and match the shape of the letter ‘S’. His language fluency, vocabulary, and grammar were excellent across all three languages. His humming and singing voice was good, and he could immediately recognize the melody of any tune. When a long, complex paragraph was read out to him, he effortlessly summarized it in a single sentence.

Yet, he couldn’t recognize a single letter of the three scripts, let alone words and sentences. He haltingly described the shapes of the letters: “There are two vertical sticks, and a small horizontal stick joins them in the middle.” But he couldn’t identify it as the English letter ‘H’.

I read out many word and non-word pairs to him and asked if they were identical or slightly different: ghar-ghar, pyar-vyar, chai-jai, cola-cola. His ability to detect slight differences in sound was perfect. Similarly, pairs were printed on paper—which he wasn’t asked to read aloud—but simply by looking at them, he had to tell if there was any difference in the shapes: roz-ron, chuk-chuk, than-yan. He couldn’t read the letters or words aloud, but he could point out which pair was exactly identical and which had a minute difference. The first step was intact. The subsequent steps—translating letter-images into sounds and then reaching their meaning—were blocked.

Patients with this condition often improve on their own. Some quickly, some slowly. Some a little, some a lot. The swelling (edema) in the affected area usually subsides in two weeks. Nearby dormant small arteries and capillaries open up to provide collateral circulation. Thousands of neurons that were stunned or in shock due to the sudden halt in blood supply—but not dead—begin to function again.

During the first month, thanks to these healing processes, Nripendra ji not only began to recognize shapes (triangle, square, cube, spiral, etc.) but also regained the ability to distinguish between the three scripts. The connection between some letters and their sounds was re-established. “This is how the letter ‘M’ is pronounced”; if someone made the ‘S’ sound, he could point and say, “Here is its letter.”

From letters to words, words to sentences, sentences to paragraphs, and paragraphs to a story—it is a very long journey. Lessons learned in primary school had to be repeated. It takes the exact same amount of time and hard work all over again. In this journey from being rendered illiterate to becoming literate again, and then returning to a fast reader, Nripendra ji was supported by his wife, Atula. Atula Sanyal Kohli is a professor of English literature and a novelist.

The task of systematically restoring reading and writing abilities through an intensive, time-bound course of science-based and evidence-backed exercises is carried out by a Speech-Language Pathologist (SLP).

Yamini would make him practice for two hours daily. In Atula, Yamini found an older sister and an English language coach. Yamini was engaged; her fiancé was in America. She had a one-year wait for her visa and needed to pass an English exam to get a job there.

Surprisingly, Nripendra Kohli could write in all three languages flawlessly, just like before. If someone dictated something, his transcription was completely accurate. If a thought flashed in his mind, it manifested perfectly on paper. His writing lines would sometimes drift up or down, but if you handed him what he had just written and asked him to read it, he wouldn’t be able to decipher a single word. “You write, only God can read.” The letters were beautifully formed like pearls, but to him, they were entirely incomprehensible.

The system of our brain is truly complex. As its mysteries unfold, one experiences immense satisfaction and joy. As each piece of the puzzle fits into its rightful place, there are many ‘Eureka’ moments. The center for reading and the center for writing are located far apart in the brain, even though they are interconnected. It is entirely possible for a tornado to blow away a hut in its path while leaving the neighboring field completely untouched. If a specific screw of this massive machine falls out, that particular function stops; if a certain gear wears out, another function is lost. The language of neuroscientists often sounds like that of mechanics. In the laboratory, we observe the altered behaviors of monkeys and other animals by carefully making changes to their brains. In humans, nature conducts these cruel experiments.

Mr. Nripendra Kohli took a month’s leave from the press, which was later extended to three months. The journalistic world was bewildered. What had happened? Outwardly, he looked perfectly fine. He attended parties and gatherings. However, Atula Sanyal maintained complete control over his inner circle. Interviews, speeches, and group discussions all continued. She stayed with him like a shadow; whenever someone handed him a slip of paper or a file, she would smoothly take it into her own hands, or have it announced, “Thank you, Sir will look at this later.”

He was made to copy the letters of all three scripts repeatedly. He would repeat the spellings of words aloud. Within a few days, Kohli Sahab started tracing the shapes of letters with his fingers in the air, in addition to writing them on paper. He was fiercely determined. His professional career was at stake. Desperate times call for desperate measures.

In the following months, transliteration exercises began. Three languages. Three scripts.

How do you write the word ‘Ghoda’ (horse) in Hindi? ‘Gha’ with an ‘O’ vowel mark. ‘Da’ with a dot underneath and an ‘Aa’ vowel mark. The same in the Roman script: G-H (for Gha), then O, D, A. What is it called in English? Horse. In Devanagari: ‘Ha’ with an ‘Aa’ vowel mark, a half ‘Ra’, placed over the following letter ‘Sa’. The pace of his improvement was good. Along with script transliteration, translation exercises continued. The two-way street connecting letters and sounds was solidifying.

In the journey of human Darwinian evolution, language spontaneously and independently blossomed in every corner of the world. The written form was a much later development.

The spelling of many words in the English language is chaotic and doesn’t follow strict rules. There are so many jokes about it: If B-U-T is ‘but’, then why is P-U-T ‘put’? Many difficult English words cannot be read simply by applying the rules of letter-shapes and their corresponding sounds. Such words have to be memorized as complete visual images of letter clusters. Nripendra ji was now reaping the benefits of being multilingual and proficient in multiple scripts.

Thick registers and notebooks filled up one after another. Dates were marked on every single page.

Atula Sanyal was a deeply spiritual woman. On the first page of every notebook, she would write ‘Shri’ for an auspicious beginning, followed by a mantra from Kalidasa’s Raghuvamsha:

Vagarthaviva sampriktau…

“Speech and its meaning are as inextricably united as Goddess Uma (Parvati) and Lord Maheshwara (Shiva).”

******

<< सम्बंधित लेख >>

Skyscrapers
सत्य के चेहरे (बतायें या न बताएँ ?) – एकांकी

(मिर्गी के मरीजों और परिजनों के साथ डॉक्टर की मीटिंग) मंच पर एक मीटिंग का सेट लगा है। एक पोडियम…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
अंदर कोई है क्या ?

मूल कहानी “अंदर कोई है क्या?” का अंग्रेजी में अनुवाद “Dadi” इसी कहानी के अंत में दिया गया है ।…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
मरीज़ कथाएँ

मरीज कथाए या क्लिनिकल टेल्स, साहित्य की एक विशिष्ठ विधा है । जिसमें एक या अधिक रोगों के साथ जिंदगी गुजारने वालों की…

विस्तार में पढ़िए


अतिथि लेखकों का स्वागत हैं Guest authors are welcome

न्यूरो ज्ञान वेबसाइट पर कलेवर की विविधता और सम्रद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिथि लेखकों का स्वागत हैं | कृपया इस वेबसाईट की प्रकृति और दायरे के अनुरूप अपने मौलिक एवं अप्रकाशित लेख लिख भेजिए, जो कि इन्टरनेट या अन्य स्त्रोतों से नक़ल न किये गए हो | अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें

guest
0 टिप्पणीयां
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
सभी टिप्पणियां देखें
0
आपकी टिपण्णी/विचार जानकर हमें ख़ुशी होगी, कृपया कमेंट जरुर करें !x
()
x
न्यूरो ज्ञान

क्या आप न्यूरो ज्ञान को मोबाइल एप के रूप में इंस्टाल करना चाहते है?

क्या आप न्यूरो ज्ञान को डेस्कटॉप एप्लीकेशन के रूप में इनस्टॉल करना चाहते हैं?