गूगल अनुवाद करे (विशेष नोट) :-
Skip to main content
 

Australia – September 1995 – 1


प्रिय निप्पू और अनी। यह 5 सितम्बर की रात 10:15 बजे लिख रहा हूँ।

श्यामा, दिलीप जी, प्रीति के साथ दो घंटे गपशप करते रहे। ऐसे फुरसत से बैठने के क्षण विरले ही मिलते हैं। अपने यहां इन्दौर में छुट्टी के दिन भी छुटकारा नहीं मिलता। भारत में कहीं घूमने जाते हैं, तो अनेक स्थान देखने की व्यस्तता में थककर दिन गुजर जाता है। साथ में एक-दो परिवार और होना चाहिये, चाहे घर के हो या मित्र हों। यहां अच्छा लग रहा है। दिलीप जी सिडनी वाटर-वर्क्स (जल प्रदाय) में इंजीनियर हैं। इन दिनों चिंतित हैं क्योंकि न्यू‌साउथवेल्स प्रांत में पिछले दो माह से बारिश नहीं हुई, सूखे जैसी स्थिति बताते हैं हालांकि अपने यहां जैसा नहीं लगता। हरियाली काफी है, परन्तु हालैण्ड से कम।

सड़के, यातायात, बाजार आदि भी लगभग यूरोप जैसे परन्तु कुछ उन्नीस। श्यामा एक बैंक में नौकरी करती है। खाना अच्छा बनाती है, मीरा गुनगुनाती है, गाती है। प्रीती बहुत मेधावी लड़की है। बोलती धाराप्रवाह है। भाषा पर अच्छा नियंत्रण है। स्कूल में प्रथम आती है। जापानी भाषा भी सीख रही है।

कम्प्यूटर में बहुत रुचि है तथा अनेक प्रोग्राम पर काम करना आता है। बताए जाने पर घर का काम कर देती है। खाने में कच्ची है। सब्जियां कम खाती है। उम्र के मान से बहुत समझदार है। समाचारों में रुचि है। सामान्य ज्ञान अच्छा है। पहले ही दिन मुझसे पूछा कि क्या आपको पता है कि प्रशान्त महासागर में मुरियोवा अटाल नामक द्वीप पर फ्रांस देश द्वारा परमाणु बम का परीक्षण किया जाने वाला है? क्या यह खबर भारत में भी उतनी ही प्रमुख है?

श्यामा और दिलीप जी हमें 1 ता. सुबह (शुक्रवार) को सिडनी एयरपोर्ट पर लेने आगये थे। पूरा दिन नींद आती रहीं। थकान थी। शनिवार सुबह मैं कान्फ्रेस गया था। दोपहर तक नीरु, श्यामा व प्रीति मुझे लेने आ गये थे। बारिश थी। ठण्ड लग रही थी।

रविवार के दिन मैं और नीरू सिडनी घुमे। यहां का बन्दरगाह (Harbour) सुन्दर, बड़ा व सुरक्षित है। ऑपेरा हाउस की इमारत की रचना अनूठी है। ऐसा लगता है मानो कोई बड़ा ऐतिहासिक जहाज अपनी पाल में हवाएं भर कर तैर रहा हो। बहुत से वृक्ष, पौधे, फूल व पक्षी नये व अजीब लगते हैं। Temperate व Tropical की खास मिश्रण लगा यहां पर। यूरोप जैसा ठण्डा भी नहीं, भारत जैसा गरम भी नहीं। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया Tropical मिलेगा। टूरिस्ट बस द्वारा सिडनी के अनेक प्रमुख स्थान देखें। तरह तरह के Museum हैं। एक सीमा बाद सब एक जैसे लगने लगते हैं। नवीनता कम हो जाती है। समुद्र पर Maritime Museum, Aquarium है। Botanical Garden व ZOO हैं। पुरानी पेंटिंग्स व रेनासा युग के कलाकारों की यूरोपीय रचनाएं हम खूब देख चुके थे। कुल मिला कर सिडनी सुन्दर शहर है। खूब बड़ा है।

***

<< सम्बंधित लेख >>

Skyscrapers
DIVERSE MODES OF NEUROLOGY OUTREACH OVER 30 YEARS – Dr Apoorva Pauranik

Generally, Neurology Outreach is considered synonymous with SERVICES BUT THERE IS MUCH MORE TO NEUROLOGY OUTREACH than SERVICES only THE…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
एक आंटी- “मान न मान मैं तेरी मेहमान”

प्राणियों और मनुष्यों में रजोधर्म (Menstruation) का प्राकृतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान The Biological and Social Science of Menstruation How…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
देशाटन (Travelogues)

इस खंड के प्रमुख लेख एवं आगामी लेख निम्न हैं – यूथ होस्टल के बहाने हरा भरा रेगिस्तान मानसून में…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
मीडियावाला पर प्रेषित लेख

जनवरी 2023 से डॉ. अपूर्व पौराणिक ने ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल ‘मीडियावाला’ पर एक साप्ताहिक कॉलम लिखना शुरू किया है – …

विस्तार में पढ़िए


अतिथि लेखकों का स्वागत हैं Guest authors are welcome

न्यूरो ज्ञान वेबसाइट पर कलेवर की विविधता और सम्रद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिथि लेखकों का स्वागत हैं | कृपया इस वेबसाईट की प्रकृति और दायरे के अनुरूप अपने मौलिक एवं अप्रकाशित लेख लिख भेजिए, जो कि इन्टरनेट या अन्य स्त्रोतों से नक़ल न किये गए हो | अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें

guest
0 टिप्पणीयां
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
सभी टिप्पणियां देखें
0
आपकी टिपण्णी/विचार जानकर हमें ख़ुशी होगी, कृपया कमेंट जरुर करें !x
()
x
न्यूरो ज्ञान

क्या आप न्यूरो ज्ञान को मोबाइल एप के रूप में इंस्टाल करना चाहते है?

क्या आप न्यूरो ज्ञान को डेस्कटॉप एप्लीकेशन के रूप में इनस्टॉल करना चाहते हैं?