गूगल अनुवाद करे (विशेष नोट) :-
Skip to main content
 

कथा – एक लक्ष्मी

मेरी क्लिनिक में अगली मरीज थी लक्ष्मी। उम्र शायद बीस वर्ष होगी | सामान्य कद काठी। सांवला रंग। थोड़ी सी गम्भीर, सहमी और डरी हुई लग रही थी। अपनी मां और भाई के साथ आई थी। कॉलेज में पढ़ती थी। मैंने पूछा- क्या हुआ? मां बोली ‘डॉक्टर साहब एक सप्ताह पहले अचानक सुबह नाश्ता करते समय इसे पता नहीं […]

नकलची हाथ

मोहम्मद सादिक का स्कूटर चलाते समय एक्सीडेन्ट हो गया था। सिर के बल गिरा था। मामूली चोंट आई थी। तब से हल्का सिरदर्द और चक्कर बने रहते थे। लगभग एक हफ्ते पहले की बात थी। दुर्घटना के मरीजों की हिस्ट्री लेते समय महत्वपूर्ण होता है यह पूछना और जानना कि कैसे हुआ? क्यों हुआ? क्‍या परिस्थितियाँ थीं? वकील डॉक्टर, जासूस […]

चेहरा ये खो जायेगा

जाने पहचाने अजनबी डॉक्टर्स की मीटिंग में सैंकड़ों लोगों से मिलना हो रहा है । “नमस्ते सर ! आप कैसे हैं” एक युवक ने मुझसे पूछा । “बहुत अच्छा, तुम कैसे हो?” “फाइन सर” मेरे चेहरे का भाव उसने पढ़ा । “सर, आपने पहचाना नहीं मुझे ?” “हाँ..हाँ..पहचान तो रहा हूँ…” इतने में तीसरे ने […]

माँ यह हंसने का समय नहीं है

“है भगवान, मैंने पहले ही कहा था, वही हुआ, माँ को नहीं लाना चाहिए था, वो हंस रही है, मैं उनका हाथ दबाकर, कान में फुसफुसाकर कहे जा रही हू, माँ यह हँसने का समय नहीं है, उसे रोको” लेकिन माँ की हंसी ‘कुछ क्षण रुक कर बार बार आने लगी। बहु सुनीता ने गायत्री देवी का […]

आधी दुनिया गायब

द्वारका प्रसाद जी को 73 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था । एन्जियोप्लास्टी या बायपास की जरुरत नहीं समझी गयी थी। डॉट व डर के कारण कुछ सप्ताहों तक सावधानियां बरती, बीडी बन्द करी, शुगर व ब्लडप्रेशर नियंत्रण में रखें, मुश्किल से ही सही, रोज (सिर्फ) 4 कि.मी. चलने लगे, रुखा-सुखा बेस्वाद भोजन (बिना शक्कर, नमक-मसाला, तेल, घी के […]

न्यूरो ज्ञान : वेबसाइट

“सबै ज्ञान न्यूरो ज्ञान” डॉ. अपूर्व पौराणिक द्वारा अनेक वर्षो की मेहनत से स्थापित वेबसाइट www.neurogyan.com पर जरुर जाइये । उसके विविध खंडो की जानकारी यहाँ दी जा रही है। “इंटरनेट पर ज्ञान या बात आकाश में तिरोहित हो जाते हैं।” ऐसा कहा एक हिंदी लेखक ने| क्या सच में पुरानी आदतों के चलते, छपे-लिखे […]

मीडियावाला पर प्रेषित लेख

जनवरी 2023 से डॉ. अपूर्व पौराणिक ने ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल ‘मीडियावाला’ पर एक साप्ताहिक कॉलम लिखना शुरू किया है –  “अपनी भाषा, अपना विज्ञान” । इसके अंतर्गत विज्ञान की विविध शाखाओं से सम्बंधित लेख रहते हैं। व् कुछ समसामयिक महत्व के होते है। कुछ एतिहासिक और शाश्वत महत्व के होते है। Mediawala.in पर डॉ. अपूर्व […]

चाँद का मुँह टेढ़ा है

कविराज और नाट्य लेखक अभिमन्यु ‘अकेला’ की पत्नी योशा अनिंदय सुंदरी व रंगमंच अभिनेत्री हैं। अपनी नायिका के सौंदर्य की तारीफ में चन्द्रमा की उपमा का बहुतायत साईं उपयोग होना स्वाभाविक है। योशा को तीन दिन से बांयी तरफ कान के पीछे सिर में दर्द हो रहा था। क्रोसीन खा-खा कर रिहर्सल जारी थी। चौथे दिन सुबह उठी तो […]

चेतना  का न्यूरो विज्ञान

न्यूरोज्ञान व्याख्यान माला इतिहास साक्षी है कि एक के बाद एक चमत्कारों का पर्दाफाश विज्ञान ने किया है। तमाम Mythology, अब इतिहास और मनोरंजक कहानियों के रूप में रह गए हैं।  न्यूरोज्ञान व्याख्यान माला – फोटो गैलरी यह सूची अंतहीन है। लेकिन विज्ञान का काम कभी समाप्त नहीं होता। विज्ञान के सम्मुख हजारों Fronts, हजारों […]

न्यूरो ज्ञान

क्या आप न्यूरो ज्ञान को मोबाइल एप के रूप में इंस्टाल करना चाहते है?

क्या आप न्यूरो ज्ञान को डेस्कटॉप एप्लीकेशन के रूप में इनस्टॉल करना चाहते हैं?