गूगल अनुवाद करे (विशेष नोट) :-
Skip to main content
 

Sydney – 1996


Cosmopolital है। अर्थात् अलग-अलग जाति, धर्म या देश के लोगों के चेहरे यहां देखे जाते हैं। चीन, जापान पूर्वी एशिया के लाखों लोग यहां भरे पड़े हैं। इतनी अधिक विविधता को भारत के महानगरों तक में ये देखने को नहीं मिलती।

कहते हैं सिडनी के बाहर का आस्ट्रेलिया अलग है। कम भीड़ है। सूनापन है। दूरियां है। मीलों रेगिस्तान हैं। भेड़ें हैं। अभी तक कंगारु, कोआला आदि नहीं देखे।

कान्फ्रेंस ठीक चल रही है। उसके आयोजन का स्थान Darling Harbous खूबसूरत जगह है। 2000 प्रतिनिधि आये हैं, पूरी दुनिया से। भारत से 35। तरह-तरह के चेहरे, भाषाएं, रंग व उच्चारण।

नीरु इन दिनों वेस्टमीड अस्पताल के Gynae विभाग में जा रही है। अनेक नयी ज्ञान की बातें व नये अनुभव मिल रहे हैं। परन्तु हम दोनों को अपनी अलग दिशाओं में रेल से जाना पड़ता है। एक घण्टा लगता है, पैदल चलना मिला कर। नीरु को आदत नहीं है। थक जाती है। घर आकर अच्छा लगता है।

इन्दौर की बहुत याद आती है। घर की, तुम दोनों बच्चों की (निप्पू व अनी की) दादा-दादी की। यह फैक्स पत्र सबके लिये है। किसलय, किंशुक व रैलीहाऊस पर मां के यहां। सबको बता देना। मुझे निप्पू से यह सुनकर चिन्ता हुई कि उसे अपने पेपर्स क्यों लेंदी लगे? क्या इसलिये की उसकी तैयारी संतोषप्रद नहीं थी। जब सब अच्छे से आता है तो सारा पेपर छोटा लगता है। मुझे उम्मीद है तुम विश्वास पूर्वक (परन्तु अतिविश्वास पूर्वक नहीं) अपनी पढ़ाई ईमानदारी से कर रहे होंगे। घर का ध्यान रखते होंगे। अनी को चिढ़ाते, झगड़ते नहीं होंगे। प्यारी अनी को शायद किसी-किसी शाम या रात सोते समय या चिढ़कर रोते समय मां की याद आ जाती होगी, वरना मैं जानता हूँ कि वह अब समझदार लड़की हो गई है, विशेषकर तब जब कि हम लोग बाहर रहते हैं।

लिखते-लिखते पौन घण्टा हो गया। एक घण्टे बाद आधी रात होगी। घड़ियों में 6 सितम्बर तारीख दर्ज हो जावेगी। पहली बार में अपना जन्मदिन घर से बाहर, देश से बाहर, समय से पहले (भारतीय समय से पांच घण्टे पहले) मनाऊंगा। आदरणीय पापा व मां को चरण स्पर्श, उनके आशीर्वाद हेतु। भारतीय समय के अनुसार शाम 6-7 बजे के बीच फोन करूंगा, 6 सितम्बर के दिन।

उम्मीद है कि पंचोली जी उस समय तक घर पर फोन करके इस फैक्स की सूचना दे देंगे। तथा घर लौटते समय यह पूरा फैक्स भी बच्चों व बड़ों को पढ़वा देंवें।

***

<< सम्बंधित लेख >>

Skyscrapers
Tea time with Dr. Oliver Sacks : Visit and Interview

Dr. Oliver Sacks belongs to a rare breed of physician authors. He was born into a well to do Jewish…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
डॉ. आलिवर सॉक्स के साथ चाय पर गपशप

डॉ. आलिवर-सॉक्स चिकित्सक लेखकों की बिरली जमात के बिरले उदाहरण है । आपका जन्म 1933 में लन्दन में एक समृद्ध…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
‘पा और पा’ (पार्किन्सानिज्म और मेरे पापा)

चिकित्सा विज्ञान और मानवीय संवेदना का अनूठा संगम जब चिकित्सा विज्ञान की जटिलताओं को एक पुत्र की गहरी संवेदनाओं के…

विस्तार में पढ़िए
Skyscrapers
चंगेज खान के देश में भगवान बुद्ध के मंत्र

1990 के दशक में मैं एपिलेप्सी (मिर्गी), विशेष रूप से उसकी एडवोकेसी तथा जनशिक्षा के कार्य में सक्रिय था। रोटरी…

विस्तार में पढ़िए


अतिथि लेखकों का स्वागत हैं Guest authors are welcome

न्यूरो ज्ञान वेबसाइट पर कलेवर की विविधता और सम्रद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिथि लेखकों का स्वागत हैं | कृपया इस वेबसाईट की प्रकृति और दायरे के अनुरूप अपने मौलिक एवं अप्रकाशित लेख लिख भेजिए, जो कि इन्टरनेट या अन्य स्त्रोतों से नक़ल न किये गए हो | अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें

guest
0 टिप्पणीयां
Newest
Oldest Most Voted
0
आपकी टिपण्णी/विचार जानकर हमें ख़ुशी होगी, कृपया कमेंट जरुर करें !x
()
x
न्यूरो ज्ञान

क्या आप न्यूरो ज्ञान को मोबाइल एप के रूप में इंस्टाल करना चाहते है?

क्या आप न्यूरो ज्ञान को डेस्कटॉप एप्लीकेशन के रूप में इनस्टॉल करना चाहते हैं?